मोदनगंज: झंपसी बिगहा के पास लावारिस हालत में मिली मूक-बधिर महिला, नहीं हो पाई पहचान
मोदनगंज प्रखंड के झपसी विगहा गांव के समीप मंगलवार को मुक बधिर महिला लावारिस हालत में मिली है जिसकी पहचान नहीं हो पा रही है। इस बाबत ग्रामीणों के द्वारा महिला को घोसी थाना लाया गया है ताकि पुलिस उसके परिजनों की खोजबीन कर सके। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तत्काल पुलिस महिला के परिजनों की खोजबीन कर रही है।