लखीसराय: बांकुरा गांव के समीप शिवनगर वन रोपण 2026-27 अभियान का शुभारंभ, जिला पदाधिकारी हुए शामिल
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शनिवार अपराह्न 2 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड के बुधौली बनकर पंचायत अंतर्गत बांकुरा गांव में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार एवं अन्य द्वारा शिव नगर वनरोपण 2026-27 अभियान का शुभारंभ किया गया. यहां कुल 27500 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.