भीलवाड़ा: गर्भवती महिलाएं शिविरों से जुड़ें और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करें: CMHO डॉ. शर्मा
उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान करने तथा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत बुधवार को जिले के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष एएनसी जांच शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर निःशुल्क जांच, परामर्श