रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घोघरी-सुल्तानगंज रोड पर गुजरात से मजदूरी कर लौट रहे इन युवकों की बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराकर करीब 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम केसलोन निवासी जयकुमार कुशवाहा (18) और शंकरलाल (22) गुजरात से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे थे