बखरी: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 5 से नवनिर्वाचित पार्षद ने पद और गोपनीयता की शपथ ली
बखरी नगर परिषद के वार्ड संख्या 5 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सुबोध कुमार ने शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें एडीएम बृजकिशोर चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ,बीडीओ महेश चंद्र,अंचल अधिकारी राकेश कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।