बखरी: प्रखंड प्रमुख ने सांखु में की जनसुराज की बैठक, चुनाव में समर्थन देने की अपील
बखरी प्रखंड के सांखु में जनसुराज की गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बखरी प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान ने कहा की प्रशांत किशोर के नेतृत्व में जनसुराज गांव में लोगों की समस्याओं को सुन रहा है।जनता को राजनीति में भागीदार बना रहा है। उन्होंने जात-पात और पारंपरिक राजनीतिक से उपर उठकर विकास को समर्थन देने की अपील की।