बखरी: चकहमीद के ढेलफेक्का बाबा स्थान के गड्ढे में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
चकहमीद पंचायत के ढेल फेक्का बाबा स्थान के निकट एक गढ्ढे से युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान पंचायत के बहोरचक के बिंदेश्वरी पासवान का 23 वर्षीय पुत्र ललन कुमार के रूप में हुई है। 2 साल पहले शादी हुई थी। बुधवार के सुबह नाश्ता कर खेत के लिए निकला था उसके बाद उसकी लाश मिली है।