पुपरी: चोरौत थाना परिसर में विभिन्न कांडों में जब्त 766 लीटर शराब को किया गया विनष्ट
सीओ रमेश कुमार व थानाध्यक्ष मोनी कुमारी के देखरेख में शुक्रवार को 4 बजे दिन में चोरौत थाना परिसर में चोरौत थाना में दर्ज विभिन्न कांड में जब्त 766 लीटर शराब को विनिष्ट किया गया। इस संबंध में बताया गया है कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शराब को विनिष्ट किया गया।