पटना ग्रामीण: पटना में कड़ी सुरक्षा के बीच दसवीं की परीक्षा शुरू
पटना जिला भर के सभी परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच दसवीं की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कदाचार नहीं हो इसको लेकर सभी परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी प्रति नियुक्त किया गया है। परीक्षा सोमवार की सुबह 9:30 बजे से शुरू हुआ है। परीक्षा के दौरान कोई चीटिंग करते हुए पाया जाता है तो उसे 3 साल के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा। 9:00