पटना ग्रामीण: पटना SSP के निर्देश पर राजधानी के सभी थाना क्षेत्रों में 'रोको-टोको' अभियान चलाया गया, वाहनों की तलाशी ली गई
अपराध नियंत्रण के मद्देनजर पटना एसएसपी के निर्देश पर पटना पुलिस ने रविवार की शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक राजधानी पटना के सभी थाना क्षेत्र के चौक चौराहे पर रोको टोको अभियान चलाया गया। पटना पुलिस ने जेपी गोलंबर, जेपी गंगा पथ समेत कई जगहों पर ये अभियान चलाया और वाहनों की सघन तलाशी ली।