सतबरवा: सतबरवा में मैट्रिक की परीक्षा देते हुए 11वीं का छात्र पकड़ा गया, पुलिस हिरासत में
बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज सतबरवा में मंगलवार को दूसरे छात्र के नाम पर मैट्रिक की सोशल साइंस की परीक्षा दे रहा एक छात्र पकड़ा गया है। उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उड़नदस्ता कृष्ण मुरारी तिर्की ने मामले की पुष्टि करते हुए शाम 6 बजे बताया कि बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज में दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे एक फर्जी छात्रा को पकड़ा गया है।