सतबरवा: सतबरवा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और पुस्तक मेला संपन्न, नशा त्याग और दहेज प्रथा का विरोध करने का संकल्प लिया गया
सतबरवा के ट्रेनिंग कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ रविवार शाम 5 बजे सम्पन्न हो गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ में दीक्षा, नामांकन, अन्नप्राशन, गर्भाधान तथा मुंडन संस्कार में करीब दो सौ श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं गायत्री परिवार से जुड़कर 50 लोगों ने नशा पान छोड़ने का संकल्प लिया।