सतबरवा: अंचल अधिकारी कार्यालय में सतबरवा ट्रेनिंग कॉलेज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर बैठक की गई
सतबरवा के टीचर ट्रेनिंग कॉलेज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराएं जाने संबंधी मुद्दे को लेकर सोमवार दोपहर 2 बजे से अंचल अधिकारी के कक्ष में बैठक की गई, जिसमें अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की,शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य रणधीर कुजूर,अंचल निरीक्षक अनीश सिंह, राजस्व उप निरीक्षक विकास मिंज ने बैठक के दौरान विचार विमर्श करके मंथन किया।