सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बाइक को तेज रफ्तार टेम्पों ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, एक युवती घायल
Sasni, Hathras | Sep 1, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर भूमिया बाबा मंदिर के पास एक बाइक को तेज रफ्तार टेम्पों ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम से बाइक पर सवार होकर जनपद अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र के गांव बादबामनी लौट रहे गेंदालाल की मौके पर मौत हो गई वहीं उनकी बेटी शिवानी व टेम्पों सवार बुजुर्ग घायल हो गए।