गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के समीप सड़क हादसे में घायल मजदूर की अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला जुलेपुरा निवासी वीरपाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे ई रिक्शा से अपने खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कस्बा गुन्नौर के समीप पहुंचा तो अचानक से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वीरपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल वीरपाल को परिजनों ने अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।