बक्सर: बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में फिर शुरू हुई बढ़ोतरी, 59.54 मी पहुंचा जलस्तर
Buxar, Buxar | Sep 15, 2024 जिले में गंगा नदी की जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरु हो गई है। बताते चलें कि 1 दिन पहले को 6 बजे शाम को गंगा का जलस्तर 58.330 मीटर पर था। पिछले 7 घंटे से जलस्तर 15 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। पिछले 14 घंटा में जलस्तर में लगभग डेढ़ मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीडब्ल्यूसी से के अनुसार 15 सितंबर को सुबह 8 बजे जलस्तर 59.540 दर्ज किया गया।