बक्सर: वेतन का भुगतान कराने को ले डीइओ से मिले विद्यालय के सफाई में लगे कर्मी, 9 माह से बकाया वेतन भुगतान कराने का किया मांग
Buxar, Buxar | Sep 15, 2024 बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड के कुल 196 विभिन्न प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों की ट्वायलेट व विद्यालय की सफाई में लगे कर्मियों ने अपने वेतन भुगतान को लेकर डीइओ कार्यालय शनिवार को पहुंच गये. जहां उन्होंने अपने किये गये पिछले 9 माह के वेतन को लेकर डीइओ से भुगतान कराने की गुहार लगाया.