बक्सर: जल्द ही शुरू होगा बक्सर को डुमरांव से जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण
Buxar, Buxar | Sep 14, 2024 नगर के गोलम्बर से जासो-नदांव-जगदीशपुर होते हुए डुमरांव साफखाना को जोड़ने वाली 17 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। पूर्व जिला परिषद सदस्य विजय मिश्रा ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की पहल पर विभाग को पत्र भेजा गया था। इसके बाद प्रशासनिक स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्राप्त हो गई है।