बक्सर: वामन द्वादशी पर रविवार को रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर से निकलेगा भव्य रथयात्रा, तैयारियां पूरी
Buxar, Buxar | Sep 15, 2024 शहर में भगवान वामन चेतना मंच के तत्वावधान में रविवार को वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान वामन की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी. इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, प्रकाश पांडेय, संजय ओझा, मनोज तिवारी एवं प्रमोद कुमार चौबे ने बताया कि रविवार को वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान वामन का भव्य का शोभा यात्रा निकलेगा.