सहजनवा: गीडा में ट्रक ड्राइवर ने हाईवे पर आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में ब्रेक मारा, अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, चालक घायल
गोरखपुर जिले में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक राम नारायण श्रीवास्तव (कानपुर के पनकी गंगागंज निवासी) अपने भतीजे व खलासी गुल्ली श्रीवास्तव के साथ असम जा रहे थे। हाईवे पर अचानक सामने आए आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में ड्राइवर ने तेज ब्रेक लगाया, जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया।