पांडू: मुसीखाप में पुलिस इंस्पेक्टर राम आशीष पासवान का सम्मान, नवदुर्गा पूजा समिति की व्यवस्था की सराहना
Pandu, Palamu | Oct 18, 2026 दुर्गा पूजा के अवसर पर मुसीखाप पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर राम आशीष पासवान को नवदुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अंगवस्त्र और पुष्पमाला भेंटकर सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुसीखाप के सांस्कृतिक मंच से इंस्पेक्टर ने पूजा समिति की ओर से की गई व्यवस्था की सराहना की।