विभूतिपुर: विभूतिपुर के पतैलिया बदीया टोला में ₹25 के विवाद में आइसक्रीम विक्रेता पर गोलीबारी, 3 घायल
पतैलिया टोला बदीया वार्ड 11 में रविवार को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब मात्र 25 रुपए के बकाया आइसक्रीम के पैसे मांगने पर कुछ बदमाशों ने एक आइसक्रीम विक्रेता के घर पर हमला कर दिया और दो राउंड फायरिंग की। इस घटना में आइसक्रीम विक्रेता सहित तीन लोग घायल हो गए। पतैलिया वार्ड 11 निवासी मोहम्मद सनवर (18), जो आइसक्रीम विक्रेता हैं।