विभूतिपुर: विभूतिपुर के बनौली में पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर मारपीट, तीन घायल
मंगलवार शाम करीब 4 बजे विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव स्थित रामजी मंदिर के पास पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुई हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पीके साहू ने उनका उपचार किया। डॉ. आलम ने घटना की सूचना दी है।