सहारनपुर: कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला पहुंचे, बोले- वोट चोरी कर सरकार बना रही भाजपा, पीलीभीत में 13 हजार नाम बदलने का आरोप
सहारनपुर पहुंचे अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां कर सरकारें बनाई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में 13,150 मतदाताओं के नाम बदले गए, जबकि उनके EPIC नंबर वही रहे।