चीनोर: सहारन गुरुद्वारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
दीपावली की खुशियों के बीच एक परिवार में मातम छा गया। हर्षी मार्ग पर सहारन गुरुद्वारा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस की एफआरबी 112 टीम मौके पर पहुंची।