मोठ: मोंठ-भाण्डेर मार्ग के चौड़ीकरण पर किसानों ने जताई आपत्ति, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Moth, Jhansi | May 13, 2026 मोंठ-भाण्डेर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को लेकर प्रभावित किसानों ने SDM को आपत्ति पत्र सौंपा है। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी सहमति के बिना ही कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। किसानों ने बुधवार की दोपहर 2 बजे बताया कि भूमि लेने की प्रक्रिया आपसी सहमति पर आधारित है उनकी अनुमति के बिना कार्य करना गलत है।