हापुड़ में पुलिस ने दो ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो हाथों में तमंचा और तलवार लेकर आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा कर रही थी। सूचना पाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने दोनों महिला सीमा और राखी को मौके से गिरफ्तार कर लिया मामला थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर का है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और एक अवैध तलवार बरामद की है। अब पुलिस ने गिरफ्तार दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया है।
#uttarpradesh #hapur #instadaily #instagood #instalike