पूरनपुर: दिलावरपुर में मजदूरी को निकले युवक पर धारदार हथियार से हमला, सिर में लगी चोट
घुंघचाई थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव में मजदूरी के लिए घर से निकले युवक पर रास्ते में दो भाइयों ने गाली-गलौज के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट लगने का आरोप है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।दिलावरपुर निवासी गुलशन पुत्र रामशंकर वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।