🚨 बेल्थरारोड: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 26 वर्षीय युवक का शव, मचा कोहराम!
बलिया के बेल्थरारोड नगर स्थित इमिलिया मार्ग (वार्ड नं.-11) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। किराए के मकान में रह रहे 26 वर्षीय बादल खरवार का शव कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में मिला है।
📍 घटनाक्रम:
मृतक युवक एक महीने पहले ही सूरत से लौटा था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात वह घर लौटा था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे जब माँ कमरे में गईं, तो बेटे को अचेत अवस्था में देखकर चीख निकल पड़ी।
🚨 मौके पर पहुँची पुलिस व फॉरेंसिक टीम:
सियर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। युवक के गले में गमछा कसा हुआ था। दोपहर में फॉरेंसिक टीम ने भी पहुँचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
#BeltharaRoad #BalliaNews #CrimeNews #BalliaPolice #UPPolice #BharatMedia