Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई की तैयारी, बांस कटते ही छलक पड़े हजारों लोगों के आंसू #अंतिम_विदाई_की_तैयारी_में_रो_पड़ा_गांव #बांस_कटते_ही_छलक_पड़े_हजारों_लोगों_के_आंसू #उमाशंकर_सिंह_की_विदाई_ने_हर_आंख_को_कर_दिया_नम #गम_में_डूबा_खनवर_अपने_नेता_को_दे_रहा_अंतिम_विदाई #अंतिम_संस्कार_की_तैयारी_देख_भावुक_हुए_लोग

Belthara Road, Ballia | Aug 6, 2026

MORE NEWS

सरयू किनारे अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, लोडर जब्त; माफियाओं में मचा हड़कंप

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के साहुनपुर गांव के समीप सरयू नदी के किनारे गुरुवार को राजस्व विभाग ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लोडर जब्त कर लिया। नायब तहसीलदार सुधांशु शेखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम को देखते ही मौके पर मौजूद मजदूर और अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए।

राजस्व विभाग को सूचना मिली थी कि सरयू नदी के किनारे बिना वैध अनुमति के मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान खनन में प्रयुक्त एक लोडर मौके से बरामद हुआ, जिसे जब्त कर उभांव थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

नायब तहसीलदार ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना अनुमति खनन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी अभियान में लेखपाल राहुल शुक्ला, सत्यानंद यादव तथा राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर यादव सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है।

#BalliaNews #CrimeNews  #IllegalMining #SaryuRiver #BreakingNews

सरयू किनारे अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, लोडर जब्त; माफियाओं में मचा हड़कंप बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के साहुनपुर गांव के समीप सरयू नदी के किनारे गुरुवार को राजस्व विभाग ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लोडर जब्त कर लिया। नायब तहसीलदार सुधांशु शेखर श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुई छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम को देखते ही मौके पर मौजूद मजदूर और अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। राजस्व विभाग को सूचना मिली थी कि सरयू नदी के किनारे बिना वैध अनुमति के मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर नायब तहसीलदार ने राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान खनन में प्रयुक्त एक लोडर मौके से बरामद हुआ, जिसे जब्त कर उभांव थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। नायब तहसीलदार ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन अधिकारी को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बिना अनुमति खनन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी अभियान में लेखपाल राहुल शुक्ला, सत्यानंद यादव तथा राजस्व निरीक्षक गौरीशंकर यादव सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप का माहौल है। #BalliaNews #CrimeNews #IllegalMining #SaryuRiver #BreakingNews

Belthara Road, Ballia | Aug 6, 2026

बलिया में सनसनी: RTI एक्टिविस्ट व आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव सिंहासन चौहान की हत्या के लिए 3 लाख की सुपारी देने का दावा Singhasan Chauhan 

बलिया। जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब यह दावा सामने आया कि सिंहासन चौहान की हत्या के लिए शाहपुर टिटिहा, थाना भीमपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह को 3 लाख रुपये की सुपारी की पेशकश की गई। आरोप है कि इसमें 1 लाख रुपये एडवांस और शेष रकम हत्या के बाद देने की बात कही गई। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मामले की चर्चा पूरे इलाके में तेज है। यदि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत या साक्ष्य पहुंचते हैं, तो जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट होगी।
#BalliaNews #Bhimpura
#CrimeNews #BreakingNews #Ballia

बलिया में सनसनी: RTI एक्टिविस्ट व आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव सिंहासन चौहान की हत्या के लिए 3 लाख की सुपारी देने का दावा Singhasan Chauhan बलिया। जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब यह दावा सामने आया कि सिंहासन चौहान की हत्या के लिए शाहपुर टिटिहा, थाना भीमपुरा निवासी हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह को 3 लाख रुपये की सुपारी की पेशकश की गई। आरोप है कि इसमें 1 लाख रुपये एडवांस और शेष रकम हत्या के बाद देने की बात कही गई। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंह ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मामले की चर्चा पूरे इलाके में तेज है। यदि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत या साक्ष्य पहुंचते हैं, तो जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता स्पष्ट होगी। #BalliaNews #Bhimpura #CrimeNews #BreakingNews #Ballia

Belthara Road, Ballia | Aug 6, 2026

सेंट जेवियर्स में लोकतंत्र का उत्सव: सत्यम बने हेड बॉय, तेजस्वी बनीं हेड गर्ल, सीटीओ आनंद दुबे ने दिलाई नेतृत्व की शपथ

बेल्थरारोड, बलिया। सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बलिया के मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे ने छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का नाम है।

विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जेआर मिश्र एवं प्रधानाचार्य श्रीमती शीला मिश्र की उपस्थिति में सत्यम गुप्ता को हेड बॉय और तेजस्वी मिश्रा को हेड गर्ल का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। समारोह में विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अर्चना पांडे, वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा, वरिष्ठ शिक्षक अरुण यादव, उदित राज गुप्ता, बबलू सर, अनिल तिवारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एलिना, आराध्य जायसवाल, इफ्रा फातमा एवं शिवांगी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विद्यालय ने वाइस कैप्टन, जूनियर कैप्टन, हाउस कैप्टन, एनसीसी तथा स्पोर्ट्स कैप्टन सहित विभिन्न पदों पर भी छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया।

#StXaviersBeltharaRoad
#StudentCouncil2026
#HeadBoyHeadGirl
#BalliaNews
#LeadershipMatters

सेंट जेवियर्स में लोकतंत्र का उत्सव: सत्यम बने हेड बॉय, तेजस्वी बनीं हेड गर्ल, सीटीओ आनंद दुबे ने दिलाई नेतृत्व की शपथ बेल्थरारोड, बलिया। सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बलिया के मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे ने छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का नाम है। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. जेआर मिश्र एवं प्रधानाचार्य श्रीमती शीला मिश्र की उपस्थिति में सत्यम गुप्ता को हेड बॉय और तेजस्वी मिश्रा को हेड गर्ल का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं। समारोह में विद्यार्थियों ने अनुशासन, सेवा और नेतृत्व के मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अर्चना पांडे, वाइस प्रिंसिपल तनवीर फातमा, वरिष्ठ शिक्षक अरुण यादव, उदित राज गुप्ता, बबलू सर, अनिल तिवारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एलिना, आराध्य जायसवाल, इफ्रा फातमा एवं शिवांगी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय ने वाइस कैप्टन, जूनियर कैप्टन, हाउस कैप्टन, एनसीसी तथा स्पोर्ट्स कैप्टन सहित विभिन्न पदों पर भी छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारियां सौंपकर उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का संदेश दिया। #StXaviersBeltharaRoad #StudentCouncil2026 #HeadBoyHeadGirl #BalliaNews #LeadershipMatters

Belthara Road, Ballia | Aug 6, 2026

बेल्थरा रोड के लाल अमृतेश ने बढ़ाया जिले का मान, पांडुचेरी प्रीमियर लीग में चयन पर सेंट जेवियर्स स्कूल में हुआ भव्य सम्मान

बेल्थरा रोड। सेंट जेवियर्स स्कूल, बेल्थरा रोड के पूर्व छात्र अमृतेश के पांडुचेरी प्रीमियर लीग (PPL) में चयनित होने पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्रिकेट के क्षेत्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने अमृतेश और उनकी माता का अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका जोरदार स्वागत किया।

समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. जे.आर. मिश्र ने कहा कि अमृतेश की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और सेंट जेवियर्स स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है।

प्राचार्या श्रीमती शीला मिश्रा ने कहा कि अमृतेश ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है और उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

अपने संबोधन में अमृतेश ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और साथियों को देते हुए कहा कि विद्यालय से मिले अनुशासन और मार्गदर्शन ने उनके क्रिकेट सफर को नई दिशा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अमृतेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

#BeltharaRoad #StXaviersSchool
#Amritesh
#PondicherryPremierLeague
#BalliaNews

बेल्थरा रोड के लाल अमृतेश ने बढ़ाया जिले का मान, पांडुचेरी प्रीमियर लीग में चयन पर सेंट जेवियर्स स्कूल में हुआ भव्य सम्मान बेल्थरा रोड। सेंट जेवियर्स स्कूल, बेल्थरा रोड के पूर्व छात्र अमृतेश के पांडुचेरी प्रीमियर लीग (PPL) में चयनित होने पर गुरुवार को विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्रिकेट के क्षेत्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने अमृतेश और उनकी माता का अंगवस्त्र, स्मृति-चिह्न एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका जोरदार स्वागत किया। समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. जे.आर. मिश्र ने कहा कि अमृतेश की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है और सेंट जेवियर्स स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है। प्राचार्या श्रीमती शीला मिश्रा ने कहा कि अमृतेश ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है और उन्हें विश्वास है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। अपने संबोधन में अमृतेश ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और साथियों को देते हुए कहा कि विद्यालय से मिले अनुशासन और मार्गदर्शन ने उनके क्रिकेट सफर को नई दिशा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अमृतेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे समारोह में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। #BeltharaRoad #StXaviersSchool #Amritesh #PondicherryPremierLeague #BalliaNews

Belthara Road, Ballia | Aug 6, 2026

उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई की तैयारी, बांस कटते ही छलक पड़े हजारों लोगों के आंसू #अंतिम_विदाई_की_तैयारी_में_रो_पड़ा_गांव #बांस_कटते_ही_छलक_पड़े_हजारों_लोगों_के_आंसू #उमाशंकर_सिंह_की_विदाई_ने_हर_आंख_को_कर_दिया_नम #गम_में_डूबा_खनवर_अपने_नेता_को_दे_रहा_अंतिम_विदाई #अंतिम_संस्कार_की_तैयारी_देख_भावुक_हुए_लोग - Belthara Road News