मुरैना नगर: संजय कॉलोनी की वाल्मीकि गली में घरों के सामने से हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण, लोगों ने किया हंगामा
मुरैना प्रशासन ने आज रविवार कि शाम शहर कि संजय कालोनी इलाके की वाल्मीकि गली में अतिक्रमण पर कार्रवाई की।इस बीच JCB मशीन चलाकर घरों के बाहर बनाए चबूतरे सहित अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।तहसीलदार के अनुसार अतिक्रमण कि शिकायत कि गई थी जिस पर से कार्रवाही कि है।कार्रवाही के दौरान लोगों ने हंगामा किया लेकिन पुलिस आने के बाद शांत हो गए।