मुरैना नगर: DDRC में रोटरी क्लब ने निशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का किया आयोजन, 118 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम पैर
VIP रोड स्थित डीडीआरसी बिल्डिंग में रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का आज शाम सफलतापूर्वक समापन हो गया।शिविर में श्री महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सहयोग से निशुल्क जयपुर फुट कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर के दूसरे दिन आज 78 दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम पैर दिए गए।इस शिविर मै 118 दिव्यांग लाभार्थियों को कृत्रिम पैर दिए गए।