मुरैना नगर: नाला नंबर दो पर चाकू दिखाकर दुकान खाली कराने की दी जा रही है धमकी, पीड़ित दुकानदार ने थाने में दी तहरीर
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाला नंबर दो पर चित्रकूट मिष्ठान के पास स्थित किराना व्यापारी को सिंगल प्लाजा के संचालक द्वारा चाकू दिखाकर एवं आए दिन प्रताड़ित कर धमकी दी जा रही है? जिससे परेशान होकर दुकानदार गिरीश चंद्र गोयल द्वारा आज दोपहर कोतवाली पुलिस को आवेदन दिया गया है और इस मामले में पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।