मुरैना नगर: शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की शौर्य यात्रा, जगह-जगह किया गया स्वागत
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी के द्वारा आज रविवार को टाउन हॉल से शौर्य यात्रा शुरू हुई और प्रमुख मार्गों पर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद टाउन हॉल में शौर्य यात्रा का समापन किया गया, जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता ,छात्र और पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।