गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, कहा- 'चिंता मत करिए, हर शिकायत का होगा समाधान'
गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर पहुंचे लोगों के बीच जाकर मुख्यमंत्री ने एक-एक प्रार्थना पत्र लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी