सुनील वर्मा नंबरदार बने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में नोडल अधिकारी
भिवानी, 18 सितंबर। सामाजिक कार्यकत्र्ता एवं सांसद धर्र्मबीर सिंह के मीडिया सलाहकार सुनील वर्मा नंबरदार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में स्वच्छता अभियान एवं पौधा रोपण अभियान का संचालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नवनियुक्त नोडल अधिकारी नंबरदार ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सांसद धर्मबीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़, बोर्ड के सचिव दीपक बाबूलाल आईएएस का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी है उसका पूरी तरह से निर्वाह होगा और बोर्ड कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और पूरे बोर्ड में नए-नए पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा मार्च 2027 में आयोजित होने वाली बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने एवं परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष व्यवस्था सुनिश्चित करने का पलान बनाया जाएगा। जिसके तहत पूरे प्रदेश में नकल रोको अभियान को सफल बनाने के लिए गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। नंबरदार की नियुक्ति पर प्रजापति महासभा के अध्यक्ष रोहताश वर्मा, जयराज बिडलान, जयभगवान लांगयान, विक्रम लखेरा, मनोज तिगड़ाना, डा. साहिल वर्मा, मा. मुरारीलाल वर्मा आदि ने आभार व्यक्त किया है।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 18, 2026