बागीपुल-जाओं सड़क पर लैंडस्लाइड, मलबा आने से सड़क बंद; वाहनों की आवाजाही प्रभावित
निरमंड। लोक निर्माण विभाग के सब-डिवीजन निरमंड के तहत बागीपुल के पास भूस्खलन होने से बागीपुल-जाओं सड़क अवरुद्ध हो गई है। सड़क पर भारी मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#बागीपुल #जाओं #निरमंड #लैंडस्लाइड #भूस्खलन #सड़कबंद #रोडब्लॉक #लोकनिर्माणविभाग #हिमाचलप्रदेश #कुल्लू #कुल्लून्यूज #HimachalNews #BreakingNews #Himachal84TV