मौदहा: मौदहा क्षेत्र में मधुमक्खियों के काटने से दो दर्जन श्रमिक हुये लहुलुहान
रविवार को दोपहर में मौदहा क्षेत्र में ईंट भट्ठे में काम कर रहे श्रमिकों को मधुमक्खियों ने अचानक हमलावर होकर घायल कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद एक दर्जन से अधिक मजदूरों में अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल मरीजों को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा हैं।