जहानाबाद: स्कूल में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल, परिजन नाराज़
जहानाबाद के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय सेवनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे लकड़ी ढोने सहित अन्य काम करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्कूली छात्र स्कूल ड्रेस में काम करते नजर आ रहे हैं।