हज़ारीबाग: वेतन के बदले रिश्वत! आयुष चिकित्सा प्रभारी ₹10 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
चतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टंडवा के जिला आयुष चिकित्सा प्रभारी डॉ. राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वे वेतन भुगतान के बदले प्रति माह रिश्वत मांग रहे थे। शिकायत पर सत्यापन के बाद एसीबी हजारीबाग की ट्रैप टीम ने कार्रवाई की। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।