हज़ारीबाग: बड़ा बाजार में मोबाइल छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद
हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र में मोबाइल छिनतई की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 02 फरवरी 2026 को स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल छिनतई की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। 02/03 फरवरी की रात विभिन्न स्थानों से छह अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से छिनतई के कुल 19 मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय छिनतई गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।