बड़हिया: बड़हिया पुलिस ने मारपीट मामले में 4 अभियुक्तों और 4 एनबीडब्ल्यू वारंटियों को किया गिरफ्तार
बड़हिया पुलिस ने मारपीट मामले के 4 अभियुक्त को तथा 4 NBW वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार अपराह्न 3 बजे बड़हिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस ने गंगा सराय से मारपीट के मामले में दोनों पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इधर रामनगर गांव से 2, इंदुपुर गांव से 1 तथा हृदनबीघा गांव से 1 NBW वारंटी को गिरफ्तार किया गया.