नरवर: डॉक्टर पर सफाई कर्मचारी को गाली-गलौज व धमकी देने का आरोप, भीम आर्मी ने थाने पर कार्रवाई की मांग की
नरवर। नरवर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एलडी शर्मा पर सफाई कर्मचारी आकाश खरे को करीब 10 दिन पहले फोन पर गाली-गलौज करने और पैर तोड़ने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर सोमवार शाम भीम आर्मी के कार्यकर्ता नरवर थाने पहुंचे और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।