ग्रामीण SP शिवम धाकड़ ने किया भेजा थाने का औचक निरीक्षण, दिए कई जरूरी निर्देश
जिले में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ सर ने आज शुक्रवार को भेजा थाना का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे SP सर को देखकर थाना परिसर में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान #SP शिवम धाकड़ ने थाना के रजिस्टरों, मालखाना, हाजत, कंप्यूटर कक्ष और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जांच किया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की और त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
SP सर ने थानाध्यक्ष और सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा,जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। थाने में आने वाले हर फरियादी से सम्मानपूर्वक व्यवहार हो। शराबबंदी, नशा मुक्ति और साइबर अपराध पर विशेष निगरानी रखें। गश्ती को बढ़ाएं और रात्रि गश्त सुनिश्चित करें।"
उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, भवन की स्थिति और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
निरीक्षण के बाद SP शिवम धाकड़ ने कहा कि "ग्रामीण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली जिम्मेदारी है। आम जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिले, इसके लिए सभी अधिकारी मुस्तैद रहें।"
इस दौरान थानाध्यक्ष सहित थाना के सभी पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।