जहानाबाद: पटना-गया रेलखंड पर बढ़ता खतरा: 4 साल में 23 दुर्घटनाएँ
जहानाबाद: पटना–गया रेलखंड पर अवैध क्रॉसिंग हादसों की बड़ी वजह बन गई हैं। 2023 से अब तक 23 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कड़ौना और सेवनन हाल्ट के हालिया मामले शामिल हैं। 30 से अधिक अवैध रास्तों से वाहन गुजरने से जोखिम बढ़ा है। अंडरपास निर्माण NOC के अभाव में अटका है। हर हादसे के बाद कार्रवाई सुस्त पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी है।