बिलासपुर: प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस ने 45 लीटर महुआ शराब जब्त की, अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई
बुधवार को दोपहर 2:00 मिली जानकारी, प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर महुआ शराब जब्त, बिलासपुर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “प्रहार” अभियान के तहत कोनी पुलिस ने ग्राम जलसो में कार्रवाई कर 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। मामले में विशाल वर्मा को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब की कीमत करीब 9 हजार रुपए बताई गई है।