तिर्वा: सुभाष नगर में बंद मकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, पुलिस ने कहा मामला दर्ज किया जाएगा
Tirwa, Kannauj | Aug 16, 2026 तिर्वा। सुभाषनगर मोहल्ले में शिक्षक दंपती के बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। 15 अगस्त को दोनों पति-पत्नी घर में ताला लगाकर स्कूल गए थे। दोपहर में लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और जेवरात व नकदी गायब थी।