बाढ़: बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में भाई ने भाई को चाकू मारकर किया घायल
Barh, Patna | Apr 27, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में आपसी विवाद में भाई ने ही भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामला पुराने विवाद से जुड़ा है। पुलिस ने जानकारी देते हुए सोमवार को 10 बजे बताया कि रवींद्र राय और मनीष में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। उसके बाद रवींद्र राय ने मनीष के साथ मारपीट की एवं चाकू मारकर घायल कर दिया।