कोडरमा: नगरपालिका निर्वाचन-2026 की तैयारियों के बीच सामान्य प्रेक्षक द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की तैयारियों के बीच सामान्य प्रेक्षक श्रीमती रौशनी टोप्पो द्वारा नगर परिषद् झुमरी तिलैया अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रनिंग वॉटर, रैंप एवं दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध सुनिश्चित करेंगे।