झांसी: महिला जिला अस्पताल में सोमवार से शुरू होगी थायराइड की जांच, महिला अस्पताल को मिली नई थायराइड मशीन
Jhansi, Jhansi | Jun 13, 2025 अब महिला जिला अस्पताल में आने वाली महिलाओं को थायराइड जांच के लिए बाहर नहीं जाना होगा। अस्पताल में जांच करने वाली मशीन आ गई है और सोमवार से जांच शुरू होगी। आपको बता दे कि महिला जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 180 महिलाएं उपचार के लिए आती हैं। महिलाओं को अस्पताल से ही दवाएं दी जाती है। यहां सिर्फ थायराइड को छोड़ सभी जांचें नि:शुल्क होती थीं।